समनापुर में एक साथ कई ठिकानों पर दी दबिश, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 1560 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद, 11 प्रकरण दर्ज

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना महाराजपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की प्रभावी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर की गई सघन छापेमारी,
सागर जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना महाराजपुर पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम समनापुर में अवैध कच्ची शराब निर्माण के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब एवं 1560 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त अवैध मदिरा एवं मदिरा निर्माण सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान कुल 11 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए। दिनांक 22.11.2026 (रविवार) को कलेक्टर जिला सागर दिलीप सिंह यादव के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडे के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती पूजा चंद्रन वर्मा के नेतृत्व में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वृत्त देवरी क्षेत्र के थाना महाराजपुर अंतर्गत ग्राम समनापुर में अवैध शराब निर्माण के संदिग्ध ठिकानों पर सुनियोजित तरीके से दबिश दी गई,कार्रवाई में थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अवैध शराब निर्माण के संभावित स्थानों, घरों, खेतों की मेड़ों एवं नालों के किनारे सघन तलाशी ली गई।
पुलिस एवं आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची मदिरा एवं 1560 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
महुआ लाहन के नमूने विधिवत लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया, ताकि अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल रोका जा सके। 11 प्रकरण दर्ज, अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी, कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
जांच में छह घरों में हाथ भट्टी मदिरा निर्माण के लिए महुआ लाहन गड़ा हुआ पाया गया। इनमें दो प्रकरणों में नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जबकि अन्य चार स्थानों पर संबंधित व्यक्ति मौके से फरार पाए गए, जिनकी पहचान एवं पतासाजी की जा रही है।
इसके अतिरिक्त खेतों की मेड़ों एवं नालों के किनारे छिपाकर रखा गया महुआ लाहन भी बरामद किया गया। सभी प्रकरणों को विवेचना में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक अजय सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना महाराजपुर पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका निभाई। अवैध शराब निर्माण के ठिकानों की सघन तलाशी, संदिग्ध स्थानों की जांच, संयुक्त टीम के साथ समन्वय एवं वैधानिक कार्रवाई में महाराजपुर पुलिस ने प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित की।
पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से एक ही दिन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण सामग्री बरामद कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी प्रहार किया गया। कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस विभाग ,निरीक्षक अजय सिंह भदौरिया थाना प्रभारी महाराजपुर उप निरीक्षक राकेश भट्ट,प्रधान आरक्षक वीरेंद्र ठाकुर,प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी, आरक्षक संजय ठाकुर,आरक्षक राजेंद्र आनंद, आरक्षक भूपेंद्र, महिला आरक्षक श्रीमती चन्द्रकांता किशोरी
आबकारी विभाग श्रीमती पूजा चंद्रन वर्मा – सहायक जिला आबकारी अधिकारी,मदन यादव वृत्त देवरी प्रभारी,शैलेन्द्र सिंह मार्को वृत्त बीना प्रभारी, सुश्री दीप्ति दुर्वे वृत्त खुरई प्रभारी,सुश्री मोनिका चंदेल वृत्त रहली प्रभारी
-आबकारी विभाग का अन्य स्टाफ।
सागर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने एवं सूचना प्राप्त होते ही प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सागर पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







