ईको कार से साढ़े तीन क्विंटल नकली पनीर बरामद, चालक फरार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमरोहा गेट स्थित पनीर-खोया मंडी के गेट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर प्रेस लिखा हुआ वाहन से करीब साढ़े तीन क्विंटल संदिग्ध पनीर बरामद किया है। पनीर को मंडी में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सहायक खाद्य आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने बरामद पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। विभाग की ओर से बरामद पनीर को नष्ट कराने की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। शहर में बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर की आपूर्ति किए जाने की सूचना पर विभाग ने छापेमारी की।
खाद्य विभाग अब इस कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। गौरतलब है कि मुरादाबाद शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी नकली पनीर, दूध, खोया और दही का कारोबार लगातार सामने आ रहा है। विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद मिलावटखोरी का धंधा पूरी तरह थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live tv Distric Repoter Dr.Pintu Paul : दिनांक : २२ नोव्हेंबर २०२६ | 'पोलीस म्हणून निवड…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: वैश्य एकता मंच जनपद मऊ उत्तर प्रदेश के मऊ 29 तारीख रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर…
पूरी खबर पढ़ें →
जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया व्यवस्थाओं पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।