मशहूर डांसर सपना चौधरी ले रहीं हैं अपने पति से 6 साल बाद तलाक कहा मिला धोखा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पति और गायक-अभिनेता वीर साहू से करीब 6 साल की शादी के बाद तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने की बात कही है।
सपना ने रिश्ते में आई दूरियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ अच्छा था, तब दोनों साथ थे, लेकिन अब रिश्ता ठीक नहीं रहा तो अलग होने का फैसला लिया।
सपना ने यह भी कहा कि उनकी शादी में क्या हुआ, यह केवल वे और वीर साहू ही समझ सकते हैं, किसी तीसरे व्यक्ति को उनकी निजी जिंदगी पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के बाद जब उनकी लोकप्रियता चरम पर थी, उसी दौरान शादी हुई।
पत्नी, मां और बहू की जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्हें महसूस हुआ कि वह अपनी अलग पहचान और करियर पर ध्यान देना भूल गई थीं। दूसरी शादी के सवाल पर सपना ने फिलहाल ऐसी कोई योजना होने से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि वह भावुक इंसान हैं और गहराई से प्यार करती हैं। भविष्य में कोई सही व्यक्ति मिला तो विचार करेंगी, लेकिन अभी उनका ध्यान खुद पर है।
सपना और वीर साहू के दो बच्चे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के खेल इतिहास में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
आज पूर्व सुचना के अनुसार अध्यक्ष जी के अगवाई में कटरा ब्लॉक बी डी वो को ज्ञापन दिया…
पूरी खबर पढ़ें →
करंट का जाल बिछाकर नर चीतल का शिकार, वन विभाग ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)स रस्वती स्कूल, गुड़ियानी में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश शासन के मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।