Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन सख्त, दोषियों पर होगी नामजद प्राथमिकी

23 Nov 2026, 04:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

गढ़वा जिले में अवैध खनन, बालू के अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।IMG 20261123 WA0033बैठक में जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई, दर्ज प्राथमिकी, जब्त वाहनों, जुर्माना वसूली, चेकपोस्ट की निगरानी व्यवस्था और बालू के अवैध भंडारण से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन से संबंधित गतिविधियां निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं सरकारी नियमों के अनुरूप ही संचालित हों।IMG 20261123 WA0035

उन्होंने कहा कि अवैध खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को जब्त करने, नियमानुसार जुर्माना वसूलने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर नियमित निगरानी करें।

**चेकपोस्ट की निगरानी होगी मजबूत**

खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए स्थापित चेकपोस्टों की व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी चेकपोस्टों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा कैमरे, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निगरानी व्यवस्था निर्बाध रहनी चाहिए, ताकि अवैध परिवहन करने वालों पर समय रहते कार्रवाई हो सके।

**वन क्षेत्रों में होगी औचक जांच**

बैठक में वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर भी चिंता जताई गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बालू का अवैध भंडारण करने के लिए पेड़ों की कटाई जैसी घटनाओं पर विशेष नजर रखी जाए। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करें और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इसके अलावा बालू घाटों के संचालन, खनन योजना तैयार करने से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं और तकनीकी कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी लंबित प्रक्रियाओं को नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि वैध खनन गतिविधियों एवं बालू की उपलब्धता से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने खनन से जुड़े कारोबारियों से नियमानुसार चालान लेने और आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंट-भट्ठों सहित खनन से संबंधित सभी गतिविधियों में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने पर संबंधित लोगों को आर्थिक दंड का सामना करना पड़ सकता है।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को नियमित बैठक कर कार्रवाई की समीक्षा करने और अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतने के साथ-साथ राजस्व संग्रहण में भी तेजी लाई जाएं

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महिला- सुरक्षा की दिशा में #भागलपुर पुलिस की सराहनीय पहल #पुलिस_दीदी
Bhagalpur23 Nov

महिला- सुरक्षा की दिशा में #भागलपुर पुलिस की सराहनीय पहल #पुलिस_दीदी

महिला- सुरक्षा की दिशा में #भागलपुर पुलिस की सराहनीय पहल #पुलिस_दीदी रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम #भागलपुर पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
61 घंटे तक तालाब में जिंदगी की तलाश, आखिर पानी से बाहर आया ओमप्रकाश का शव
Mahrajganj23 Nov

61 घंटे तक तालाब में जिंदगी की तलाश, आखिर पानी से बाहर आया ओमप्रकाश का शव

बृजमनगंज /महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव के फुलवरिया पूरब टोला में तीन दिनों से जारी…

पूरी खबर पढ़ें →
वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त
Sagar23 Nov

वन विभाग की रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई, कार सहित हथियार और कारतूस जब्त

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katihar23 Nov

‘नौनिहालों की थाली पर डाका और खाकी-सफेदपोश गठजोड़ का पर्दाफाश ” ​पीएम पोषण योजना में ‘घूस का पोषण’ : जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक,

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 22 नवंबर 2026, ​बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था के भीतर भ्रष्टाचार की जड़ें…

पूरी खबर पढ़ें →
हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता दिलाने मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे भूपेन्द्र सिंह, मेडिकल कॉलेज में सभी जांचें निःशुल्क कराने के निर्देश
Sagar23 Nov

हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता दिलाने मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे भूपेन्द्र सिंह, मेडिकल कॉलेज में सभी जांचें निःशुल्क कराने के निर्देश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी अंचल के ग्राम गढ़ोला गोसाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!