Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता दिलाने मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे भूपेन्द्र सिंह, मेडिकल कॉलेज में सभी जांचें निःशुल्क कराने के निर्देश

23 Nov 2026, 10:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता दिलाने मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे भूपेन्द्र सिंह, मेडिकल कॉलेज में सभी जांचें निःशुल्क कराने के निर्देश - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी अंचल के ग्राम गढ़ोला गोसाई के ग्रामीणों के साथ हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन से घायलों की सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांचें निःशुल्क कराने को कहा।

भूपेन्द्र सिंह ने कलेक्टर से भी इस संबंध में चर्चा की, जिसके बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के उपचार, निःशुल्क जांच और अन्य सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव से संपर्क होते ही मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध करेंगे। भूपेन्द्र सिंह को सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़ोला गोसाई के लगभग 36 ग्रामीण रविवार को नर्मदा स्नान के लिए बरमान गए थे।

वहां से गांव लौटते समय नील घाटी के पास दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में रक्षा प्रजापति, प्रेमरानी यादव और राकेश यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 33 अन्य ग्रामीण घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को उपचार के लिए सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है।

तीन लोगों की मृत्यु से प्रभावित परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। इस कठिन समय में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क होते ही इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों को शीघ्र सहायता राशि दिलाने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति में राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसी उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज के डीन से सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांचें निःशुल्क कराने को कहा गया है।

भूपेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्टर से चर्चा किए जाने के उपरांत कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी ग्रामीणों को उपचार, जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए भोपाल रेफर किया जा रहा है।

भूपेन्द्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।

घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को आवश्यक सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katihar23 Nov

‘नौनिहालों की थाली पर डाका और खाकी-सफेदपोश गठजोड़ का पर्दाफाश ” ​पीएम पोषण योजना में ‘घूस का पोषण’ : जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक,

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 22 नवंबर 2026, ​बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था के भीतर भ्रष्टाचार की जड़ें…

पूरी खबर पढ़ें →
भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनेगा कटाएघाट मेला, 24 नवंबर से आठ दिवसीय आयोजन बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, कृष्ण रासलीला, लेजर शो, गंगा आरती और दंगल रहेंगे प
कहां है पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया, 3 महीने से फरार गिरफ्तारी पर तीस हजार का इनाम
Sagar22 Nov

कहां है पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया, 3 महीने से फरार गिरफ्तारी पर तीस हजार का इनाम

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश के कटनी में पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में 150 गायों की देखरेख, अजोला हरी खाद और बायोग
कटाएघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नवदंपतियों को दिया
error: Content is protected !!