कबीराबाद वार्ड 10 में रास्ते की समस्या से मूलभूत सुविधाएं प्रभावित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुहम्मदाबाद गोहना: नगर पंचायत के कबीराबाद वार्ड नंबर 10 में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज के सामने रास्ते की समस्या से मोहल्लेवासी लंबे समय से जूझ रहे हैं। लोगों ने मिट्टी, ईंट और टूटे मकानों के मलबे से खुद पैदल मार्ग बनाया है, लेकिन इसका स्थायी निर्माण नहीं हो सका है। गाटा संख्या 186 में बने मकानों तक ही रास्ता है और उसके आगे आवागमन बाधित है।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने बिजली विभाग का खंभा लगाने और अमृत जल योजना के तहत पाइप बिछाने में बाधा डाली है, जिससे हर घर जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रास्ते के अभाव में बिजली, पानी, सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हैं और गैस सिलेंडर की गाड़ी, अग्निशमन वाहन तथा एंबुलेंस भी घर तक नहीं पहुंच पाते। मोहल्लेवासी तहसील स्तर पर अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला है। वे के. शर्मा के समक्ष समस्या रखकर नगर पंचायत से सीमांकन और टीम गठित कर रास्ता निर्माण की मांग कर रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर -विनोद उयके दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज…
पूरी खबर पढ़ें →
#वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी…
पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक फरार बयाना…
पूरी खबर पढ़ें →
शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।