Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

पं. नारायण गुरु ने बताया कि काशी के 102 से अधिक कुंडों एवं पोखरों पर भी देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। 84 घाटों के अलावा गंगापार, सामनेघाट और रामनगर घाट पर भी दीपोत्सव की वि

24 Nov 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

पं. नारायण गुरु ने बताया कि काशी के 102 से अधिक कुंडों एवं पोखरों पर भी देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। 84 घाटों के अलावा गंगापार, सामनेघाट और रामनगर घाट पर भी दीपोत्सव की विशेष व्यवस्था की गई है। देव दीपावली अब केवल घाटों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसका विस्तार काशी के विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों तक हो चुका है।

छह घाटों से शुरू हुई थी परंपरा

पं. नारायण गुरु ने बताया कि केंद्रीय देव दीपावली महासमिति काशी की ओर से देव दीपावली की शुरुआत वर्ष 1985 में छह घाटों से की गई थी। इनमें जटार घाट, राजा ग्वालियर घाट, बालाजी घाट, कोनिया घाट, बिंदु माधव घाट और गरवा घाट शामिल थे। उस समय इन छह घाटों पर लगभग आठ हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाते थे। वर्ष 1986 में आयोजन छह से बढ़कर 10 घाटों तक पहुंचा।
वर्ष 1990 में इसका विस्तार और घाटों तक हुआ तथा समितियों का गठन शुरू किया गया। वर्ष 1995 तक देव दीपावली का आयोजन 78 घाटों पर होने लगा था। वर्ष 1996 में पं. वागीशदत्त मिश्र को संस्था के तहत महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बाद में उन्होंने अध्यक्ष पद का भी निर्वहन किया। उनके असामयिक निधन पर महासमिति ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

2011 में गंगापार रेती तक पहुंचा आयोजन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में गंगापार रेती में भी देव दीपावली की शुरुआत की गई। इस आयोजन में आनंद सिंह, केएन सिंह, अशोक पटेल, छोटे लाल प्रधान और साधन प्रधान सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्ष 2011, 2012 और 2013 में गंगापार रेती में देव दीपावली का आयोजन किया गया, जो आज भी निरंतर जारी है।
आयोजन की जिम्मेदारी संभालने के लिए गठित कोर कमेटी में पं. नारायण गुरु, पं. नलिन नयन मिश्रा, प्रशांत शंकर व्यास, अजय शर्मा, अंकुर मेहरोत्रा, धनावती देवी, मनीष पाण्डेय, गोपाल शर्मा, विकास यादव, संतोष सोलापुरकर, रोशन गुजराती, अशोक नेने, रत्नाकर त्रिपाठी, आयुष पाण्डेय एवं विनोद दवे को शामिल किया गया है।

पं. नारायण गुरु ने मीडिया को बताया कि पूर्व में देव दीपावली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठकों में काशी के विभिन्न मठों, मंदिरों और आश्रमों के महंतों, संत-महात्माओं तथा गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहती थी। इनमें श्री संकट मोचन मंदिर के पूर्व महंत स्वर्गीय वीरभद्र मिश्र, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, सतुआ बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर यमुनादास महाराज, हथियाराम मठ के महंत भवानीनंदन यति जी तथा व्यापारी वर्ग से स्वर्गीय हरि प्रसाद अग्रवाल सहित अनेक लोग शामिल होते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि काशीवासियों के निरंतर प्रयासों और जनसहभागिता से देव दीपावली ने विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आज काशी के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और यह आयोजन देश-विदेश के लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

पत्रकार वार्ता में पं. नरेंद्र पाण्डेय, अशोक नेने, संतोष सोलापुरकर, गिरीश पाण्डेय, रवि रोशन मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शादी से संपत्ति के बंटवारे तक एक कानून की तैयारी, हरियाणा में यूसीसी का मसौदा तैयार
Kurukshetra25 Nov

शादी से संपत्ति के बंटवारे तक एक कानून की तैयारी, हरियाणा में यूसीसी का मसौदा तैयार

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Balodabazar-Bhatapara25 Nov

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रभात…

पूरी खबर पढ़ें →
ચોટીલા નજીક આણંદપર ચોકડી પાસેથી 34,800 બિયર ટીન ભરેલો ટ્રક ઝડપાયો, રૂ. 58.55 લાખનો મુદ્દામાલ કબજે
Surendranagar25 Nov

ચોટીલા નજીક આણંદપર ચોકડી પાસેથી 34,800 બિયર ટીન ભરેલો ટ્રક ઝડપાયો, રૂ. 58.55 લાખનો મુદ્દામાલ કબજે

રાજકોટ રેન્જ SOGની કાર્યવાહીથી દારૂની હેરાફેરીનો પર્દાફાશ, એકની અટકાયત અને ત્રણ શખ્સો વોન્ટેડ જાહેર ચોટીલા: સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના ચોટીલા…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Chandauli25 Nov

वाराणसी के रामनगर में ट्रक से 199 पेटी अवैध शराब बरामद, 2,388 बोतल जब्त

वाराणसी के रामनगर में ट्रक से 199 पेटी अवैध शराब बरामद, 2,388 बोतल जब्तरामनगर थाना पुलिस ने मंगलवार…

पूरी खबर पढ़ें →
हजारों श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा रोजगार आखिर कौन है जिम्मेदार
Kanpur Dehat25 Nov

हजारों श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा रोजगार आखिर कौन है जिम्मेदार

कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) जनपद कानपुर देहात में ग्राम रोजगार सेवकों (GRS) की कलमबंद हड़ताल और कार्य बहिष्कार…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड आंदोलनकारी शहीद शक्ति नाथ महतो का शहादत दिवस 28 नवंबर को मनाया जाएगा । धनबाद के तेतुलमुड़ी बस्ती और टाटा सिजुआ स्थित समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी
error: Content is protected !!