दुर्घटना के पीड़ितों को सहायता दिलाने पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से भेंट कर गत दिवस सड़क दुर्घटना में मृतक तथा घायल हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ोला खुबानी निवासी पीड़ितों को सहायता राशि दिए जाने के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री डा.यादव ने शीघ्र सहायता राशि जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी अंचल के ग्राम गढ़ोला गोसाईं के ग्रामीणों के साथ हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से मिले थे और उनके बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली थी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन से घायलों की सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांचें तथा उपचार निःशुल्क कराने के लिए पहल की थी।
घटना में 5 घायलों को उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। ज्ञातव्य है कि ग्राम गढ़ोला गोसाई के लगभग 36 ग्रामीण रविवार को नर्मदा स्नान के लिए बरमान गए थे।
वहां से गांव लौटते समय नीम घाटी के पास दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में रक्षा प्रजापति, प्रेमरानी यादव और राकेश यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 33 अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश…
पूरी खबर पढ़ें →
16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी जाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में लंबे समय से लंबित सहकारिता चुनावों को…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 29 नवंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ अनिल दुबे इंदौर रिपोर्टर। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के प्राचार्य श्री सुधीर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।