Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य ने समाँ बाँधा

24 Nov 2026, 02:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य ने समाँ बाँधा - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ. सर हरीसिंह गौर के 157वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 20 नवंबर से 26 नवंबर तक ‘गौर उत्सव’ 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

गौर उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद् द्वारा स्वर्ण जयंती सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उस्ताद अलाउद्दीन खान अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर उपस्थित थे.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश दुबे, प्रो.

आर के त्रिवेदी, प्रो संतोष शुक्ला, प्रो. सुशील काशव, प्रो.

रणवीर सिंह, डॉ. संध्या पटेल, डॉ.

संजय शर्मा, डॉ. गौतम प्रसाद, डॉ.

शशि कुमार सिंह, सांस्कृतिक परिषद् समन्वयक डॉ. राकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगीतकार में डॉ. विनोद मिश्रा, सतना, मध्यप्रदेश ने शास्त्रीय गायन से समा बाँधा.

उन्होंने शिव तांडव, रामचरित मानस एवं अनेक पौराणिक आख्यानों को प्रस्तुत करती हुई रचनाओं को शास्त्रीय पद्धति से संजोकर प्रस्तुत किया. श्रोताओं ने मंत्र मुग्ध होकर उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों को सुना.

कत्थक नृत्य साक्षी शर्मा, जयपुर घराना की टीम द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित कत्थक नृत्य की कई प्रस्तुतियाँ दी गईं. गजल गायक एवं तबला वादक उस्ताद सलीमअल्लाहवाले, भोपाल, म.प्र.

ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. इन प्रस्तुतियों से सभागार में मौजूद शिक्षक, विद्यार्थी एवं श्रोता गण उत्साह से झूम उठे।

पूरे आयोजन में कलाकारों की प्रतिभा, कला और सांस्कृतिक उत्साह की झलक देखने को मिली।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश छह अपनों को खो चुके सुरेश अग्रवाल ने सांसद के सामने उठाए सवाल, बोले– कितने नेता आए
16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश छह अपनों को खो चुके सुरेश अग्रवाल ने सांसद के सामने उठाए सवाल, बोले– कितने नेता आए
आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नौकरी से हटाने की चर्चाओं पर लगाया विराम
Sagar25 Nov

आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नौकरी से हटाने की चर्चाओं पर लगाया विराम

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी जाने की…

पूरी खबर पढ़ें →
सहकारिता चुनाव टालने पर बोले पूर्व कृषि एवं सहकारिता मंत्री सुरेंद्र चौधरी,आखिर चुनाव कराने से क्यों डर रही भाजपा सरकार
Sagar25 Nov

सहकारिता चुनाव टालने पर बोले पूर्व कृषि एवं सहकारिता मंत्री सुरेंद्र चौधरी,आखिर चुनाव कराने से क्यों डर रही भाजपा सरकार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में लंबे समय से लंबित सहकारिता चुनावों को…

पूरी खबर पढ़ें →
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने बूथ स्तर तक पहुंचे सूचना – अविराज सिंह
Sagar25 Nov

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने बूथ स्तर तक पहुंचे सूचना – अविराज सिंह

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 29 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
*प्राचार्य सुधीर महाजन एमिटी यूनिवर्सिटी और ईयू मीडिया द्वारा सम्मानित*
Indore25 Nov

*प्राचार्य सुधीर महाजन एमिटी यूनिवर्सिटी और ईयू मीडिया द्वारा सम्मानित*

डॉ अनिल दुबे इंदौर रिपोर्टर। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर के प्राचार्य श्री सुधीर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!