Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग में विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन

24 Nov 2026, 02:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग में विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग द्वारा विश्व विरासत सप्ताह 19-25 नवम्बर, 2026 के अवसर पर ‘सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण: जागरूकता से जिम्मेदारी तक’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पुरातात्त्विक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उसके संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.

कुँवर धनंजय विक्रम सिंह, सहायक प्राध्यापक के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विश्व विरासत सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता और उसके संरक्षण की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति, अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. नागेश दुबे ने अपने उद्बोधन में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को केवल संस्थागत दायित्व न मानकर समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी से अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने, उसके ऐतिहासिक महत्व के प्रति जागरूक होने तथा उसके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि विरासत का संरक्षण तभी सार्थक है, जब समाज उसे समझे, उससे जुड़े और भावी पीढ़ीयों तक सुरक्षित पहुँचाने का प्रयास करे।

इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार के.

सहायक प्राध्यापक ने ‘सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण: जागरूकता से जिम्मेदारी तक’ विषय पर सांस्कृतिक एवं पुरातात्त्विक विरासत के महत्व, उसके संरक्षण तथा जनसामान्य की सहभागिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक पुरातत्त्व, विरासत भ्रमण, और विद्यार्थियों की भूमिका के माध्यम से विरासत संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

तत्पश्चात एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुश्री मान्या कौशल ने ‘हमारी विरासत, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में डॉ. मशकूर अहमद कादरी ने प्रागैतिहासिक स्थलों के महत्व एवं उनके संरक्षण तथा डॉ.

शिवकुमार पारोचे ने मंदिर स्थापत्य एवं मूर्ति संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी काजल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विभाग के शोधार्थियों संजय आठिया,रवीन्द्र चौरसिया, नन्दिनी कंसल, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश छह अपनों को खो चुके सुरेश अग्रवाल ने सांसद के सामने उठाए सवाल, बोले– कितने नेता आए
16 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बीडी शर्मा, तो छलका परिजनों का दर्द, फूटा आक्रोश छह अपनों को खो चुके सुरेश अग्रवाल ने सांसद के सामने उठाए सवाल, बोले– कितने नेता आए
आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नौकरी से हटाने की चर्चाओं पर लगाया विराम
Sagar25 Nov

आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नौकरी से हटाने की चर्चाओं पर लगाया विराम

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी जाने की…

पूरी खबर पढ़ें →
सहकारिता चुनाव टालने पर बोले पूर्व कृषि एवं सहकारिता मंत्री सुरेंद्र चौधरी,आखिर चुनाव कराने से क्यों डर रही भाजपा सरकार
Sagar25 Nov

सहकारिता चुनाव टालने पर बोले पूर्व कृषि एवं सहकारिता मंत्री सुरेंद्र चौधरी,आखिर चुनाव कराने से क्यों डर रही भाजपा सरकार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में लंबे समय से लंबित सहकारिता चुनावों को…

पूरी खबर पढ़ें →
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने बूथ स्तर तक पहुंचे सूचना – अविराज सिंह
Sagar25 Nov

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने बूथ स्तर तक पहुंचे सूचना – अविराज सिंह

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 29 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
मथुरा: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मथुरा में हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित हुई……
Mathura25 Nov

मथुरा: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मथुरा में हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित हुई……

मथुरा : बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और एएसएम पॉलिटेक्निक में हृदय रोग पर एक सेमिनार का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!