Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

मोहनियां में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़! 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

24 Nov 2026, 07:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोहनियां में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़! 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

मोहनियां में हेरोइन तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

दूसरा आरोपी मौके से फरार, 9,180 रुपये नकद भी बरामद; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मोहनियां (कैमूर)। कैमूर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मोहनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार वार्ड संख्या-09 निवासी विजय बहादुर यादव के 24 वर्षीय पुत्र लालू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 20.40 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ और 9,180 रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:40 बजे मोहनियां थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दरगाहन बाबा गली, वार्ड संख्या-11 में दो व्यक्ति हेरोइन की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी को इसकी जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर तत्काल छापेमारी के लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने बिना देर किए बताए गए स्थान पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस बल को देखते ही दोनों संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लालू यादव, निवासी बड़ी बाजार, वार्ड संख्या-09, मोहनियां बताया।

इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार युवक के पास मौजूद केसरी रंग की पॉलीथिन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें से कुल 20.40 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने 9,180 रुपये नकद भी जब्त किए। बरामद मादक पदार्थ और नकदी को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में मोहनियां थाना कांड संख्या-963/26, दिनांक 23 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(C)/21(b) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, फरार आरोपी मंटू यादव, पिता स्वर्गीय वंशनारायण यादव, निवासी मोहनियां वार्ड संख्या-10 की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त
Kaimur (Bhabua)24 Nov

सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त

सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त सखी केंद्र में पीड़ित महिलाओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
जगतगुरू श्री नानक देव जी के 557वे प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार l
Gaya24 Nov

जगतगुरू श्री नानक देव जी के 557वे प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार l

प्रेस विज्ञप्ति जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मेले में उमड़ रही भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं का आलम, छेड़छाड़ की घटनाओं से महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कस्तूरबा छात्रावास में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, बालिकाओं से किया सीधा संवाद
Agar-Malwa24 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कस्तूरबा छात्रावास में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, बालिकाओं से किया सीधा संवाद

**भोजन, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा की ली जानकारी, सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश** **आगर-मालवा।** छात्रावासों में…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश प्राकृतिक खेती को मिलेगा विस्तार, आगर जिले में 8 नए क्लस्टर बनाने को मंजूरी
Agar-Malwa24 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश प्राकृतिक खेती को मिलेगा विस्तार, आगर जिले में 8 नए क्लस्टर बनाने को मंजूरी

*किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर जोर, प्रशिक्षण से लेकर खेतों में प्रदर्शन तक की बनेगी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!