सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त
सखी केंद्र में पीड़ित महिलाओं को मिलेगी त्वरित सहायता, पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर लगाने का निर्देश
भभुआ (कैमूर)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
डीएम ने निर्देश दिया कि वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) पहुंचने वाली किसी भी पीड़ित महिला को आवश्यक सहायता दिए बिना वापस नहीं भेजा जाए। केंद्र के माध्यम से पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श, चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाए। महिला हेल्पलाइन और सखी केंद्र के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को भी कहा गया।
उन्होंने सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जागरूकता शिविर आयोजित कर महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, साइबर सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने का निर्देश दिया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
डीएम ने जीविका एवं संबंधित विभागों के समन्वय से महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक, वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कलवारी के गोलवा में सड़क हादसे में युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहनियां में हेरोइन तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार दूसरा आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर मालवा।* नगर में इन दिनों संचालित हो रहा मेला अब अव्यवस्थाओं के चलते बड़े विवाद का कारण…
पूरी खबर पढ़ें →
**भोजन, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा की ली जानकारी, सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश** **आगर-मालवा।** छात्रावासों में…
पूरी खबर पढ़ें →
*किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर जोर, प्रशिक्षण से लेकर खेतों में प्रदर्शन तक की बनेगी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।