कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा जोरमा पहाड़ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, घंटों लगा रहा जाम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोरुखाड़ परास पानी ग्राम सभा के अंतर्गत स्थित बाबा जोरमा पहाड़ पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ मेला
विंढमगंज क्षेत्र ज़ोरुखाड़ परास पानी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र :–
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा जोरमा पहाड़ पर पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुद्धी विधानसभा पूर्व विधायक श्री हरिराम चेरो जी के द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान मनोज कुमार भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, वरिष्ठ समाजसेवी राम लखन कनौजिया, उदय शर्मा तथा मानसिंह गोड वर्तमान ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बताया जाता है कि बाबा जोरमा पहाड़ की ऊंचाई लगभग 133 मीटर है तथा यह पहाड़ ग्राम सभा जोरुखाड़ परास पानी के अंतर्गत आता है। यहां कई वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मेले में इस वर्ष भी भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का पहाड़ पर पहुंचना जारी रहा। मेले में लोगों की भारी भीड़ के चलते सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बाबा जोरमा पहाड़ पर लगने वाला यह मेला क्षेत्र की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक माना जाता है। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर यहां श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी इस आयोजन के प्रति लोगों की गहरी आस्था और परंपरा से जुड़ाव को दर्शाती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर -विनोद उयके दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज…
पूरी खबर पढ़ें →
#वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी…
पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक फरार बयाना…
पूरी खबर पढ़ें →
शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।