Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन धनबाद द्वारा आज आयोजित होगी भव्य ‘कैनवास चित्रकला प्रदर्शनी’ (Canvas of Dhanbad)

25 Nov 2026, 07:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन धनबाद द्वारा आज आयोजित होगी भव्य 'कैनवास चित्रकला प्रदर्शनी' (Canvas of Dhanbad) - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 24 नवंबर 2026

झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर युवा कलाकारों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करने और राज्य की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा एक विशेष कला अभियान "कैनवास ऑफ धनबाद – ए फ्लैश आर्ट कैंपेन" (Canvas of Dhanbad – A Flash Art Campaign) के तहत भव्य कैनवास चित्रकला प्रदर्शनी (Painting Exhibition) का आयोजन किया जा रहा है।  

"कल्पना से अभिव्यक्ति तक – युवा कलाकारों की नजर से धनबाद" (From Imagination to Expression – Dhanbad Through the Eyes of Young Artists) की थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी आज 25 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन ग्राउंड, धनबाद में आयोजित होगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 09:00 बजे से होगी।  

इस विशेष कला अभियान को तीन चरणों में विभाजित किया गया है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभा को निखारा गया है:

पहला चरण (Round 1): आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
दूसरा चरण (Round 2): एक्सपोजर विजिट (Exposure Visit)
तीसरा चरण (Round 3): प्रदर्शनी एवं चयन (Exhibition & Selection)  

"कैनवास ऑफ धनबाद" एक ऐसा कला उत्सव है जो न केवल जिले के उभरते कलाकारों को अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरने का अवसर दे रहा है, बल्कि धनबाद की पहचान, औद्योगिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को भी एक नए दृष्टिकोण से समाज के सामने प्रस्तुत कर रहा है।  

जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा सभी कला प्रेमियों, प्रबुद्ध नागरिकों, छात्रों एवं मीडिया बंधुओं को इस भव्य प्रदर्शनी में सादर आमंत्रित किया जाता है, ताकि वे उपस्थित होकर युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन कर सकें।  

कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण:

आयोजन: कैनवास चित्रकला प्रदर्शनी (Canvas of Dhanbad)

आयोजक: जिला प्रशासन, धनबाद (झारखंड सरकार)
तिथि: 25 नवंबर 2026 (बुधवार)
समय: प्रातः 09:00 बजे से
स्थान: पुलिस लाइन ग्राउंड, धनबाद

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प
Uttar Bastar Kanker24 Nov

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प

रिपोर्टर -विनोद उयके दुर्गूकोंदल। रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज…

पूरी खबर पढ़ें →
वैर आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली बनी कौतूहल का विषय #वैर: खेत में अचानक आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, गांव में मचा कौतूहल; देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़, भरतपुर जिले के वैर
शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा
Mungeli24 Nov

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा

शिवनाथ की महाआरती और दीपदान से जगमगाया मदकू द्वीप, 26 वर्षों से जीवंत है नदी संरक्षण की परंपरा…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
Bharatpur24 Nov

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न

*राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम भरतपुर की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न* भरतपुर 24.11.26। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की…

पूरी खबर पढ़ें →
9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Sagar24 Nov

9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!