सड़क हादसे में घायल व्यापारी की मौत ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। – पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए रवि, महुली बाजार में शोक की लहर।
प्रतापगढ़। सड़क हादसे में घायल महुली बाजार निवासी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की बुधवार को मौत हो गई।
उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
वहीं, महुली बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर की सुबह रवि गुप्ता वैगनआर कार से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान छीडा के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में वह घायल हो गए थे।
इसके बाद से उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
रवि गुप्ता उर्फ लल्ला अपने व्यवहार कुशल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। अपने अच्छे व्यवहार के चलते उन्होंने महुली बाजार और आसपास के क्षेत्र में लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी।
उनके असामयिक निधन से बाजार के व्यापारियों, परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। विकास जायसवाल
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हरियाणा…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। विभिन्न दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा विधानसभा के 26 नवंबर को होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
बेहट (सहारनपुर) समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी पहली पांच प्रत्याशियों की सूची…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय हुआ बलौदाबाजार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रभात…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।