Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Budaun

रामगंगा घाट पर बड़ा हादसा: छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन ने लगाई छलांग, गहरे पानी में डूबी बबीता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

25 Nov 2026, 06:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रामगंगा घाट पर बड़ा हादसा: छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन ने लगाई छलांग, गहरे पानी में डूबी बबीता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी - BUDAUN, उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितरी स्थित रामगंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।

छोटी बहन को डूबता देख उसे बचाने के लिए बड़ी बहन ने गहरे पानी में छलांग लगा दी। छोटी बहन को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन बड़ी बहन बबीता गहरे पानी में डूब गई।

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चंगासी निवासी गंगाधर की दो सगी बेटियां संध्या (करीब 12 वर्ष) और बबीता (करीब 16 वर्ष) रामगंगा घाट पर स्नान करने पहुंची थीं। स्नान के बाद दोनों बहनें करीब 500 मीटर दूर जल भरने के लिए जाने लगीं।

इसी दौरान संध्या का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। छोटी बहन को मुसीबत में देखकर बड़ी बहन बबीता ने उसे बचाने के लिए तत्काल नदी में छलांग लगा दी।

काफी प्रयासों के बाद संध्या को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बबीता गहरे पानी में लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बबीता की तलाश शुरू कराई। पूरे दिन तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद 25 नवंबर 2026 को राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), उत्तर प्रदेश की टीम भी रामगंगा घाट पर पहुंच गई। SDRF की टीम पुलिस के साथ मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

छोटी बहन की जान बचाने के लिए बड़ी बहन द्वारा किया गया प्रयास पूरे क्षेत्र में चर्चा और भावुकता का विषय बना हुआ है। वहीं, परिवार और ग्रामीण बबीता की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

फिलहाल रामगंगा घाट पर पुलिस और SDRF की टीम संयुक्त रूप से तलाश अभियान में जुटी हुई है। रिपोर्ट: सत्येंद्र सिंह यादव
जिला क्राइम रिपोर्टर, बदायूं

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 15 व*र्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
Mahrajganj25 Nov

लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 15 व*र्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

सोनौली - लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 15 व*र्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में…

पूरी खबर पढ़ें →
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,
Katni25 Nov

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
जैन धर्मशाला और स्कूल की संपत्ति को लेकर फिर भड़का विवाद, परिसर के बाद कोतवाली थाने में भी भिड़े दोनों पक्ष धर्मशाला में मालिकाना हक को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदली,
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Budaun25 Nov

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला क्राइम रिपोर्टर, बदायूं। बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
बजरंग कटाए घाट मेला शहर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का मंच : मनीष पाठक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, बच्चों और युवाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा
error: Content is protected !!