Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mirzapur

चुनार देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की छटा

25 Nov 2026, 06:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चुनार देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की छटा - मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, बिखरेगी आस्था व संस्कृति की छटा
देव दीपावली पर चुनार का ऐतिहासिक बालूघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा, जहां आस्था, परंपरा और उल्लास का संगम होगा। चुनार क्लब द्वारा आयोजित इस उत्सव में गंगा आरती, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे, साथ ही साइबर सुरक्षा व गंगा स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा।

देव दीपावली पर चुनार के ऐतिहासिक बालूघाट पर मंगलवार शाम आस्था, परंपरा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। चुनार क्लब की ओर से साहित्य संत धाम पर आयोजित उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

घाट पर हजारों दीपों की दीपमाला, रंगीन रोशनी, कलात्मक रंगोलियां और चित्रकारी गंगा तट को उत्सव के रंग में रंगने को तैयार हैं। सोमवार रात तक सजावट और चित्रकारी का कार्य अंतिम रूप ले चुका था।

इस वर्ष आयोजन में साइबर सुरक्षा और गंगा स्वच्छता का संदेश प्रमुखता से उकेरा गया है। रंगोलियों और चित्रों के माध्यम से लोगों को डिजिटल सतर्कता के साथ गंगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है।

विंध्य गुरुकुल कालेज के फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों ने घाट की सीढ़ियों और दीवारों पर आकर्षक रंगोलियां तथा चित्र बनाए हैं।प्राचीन पीपल वृक्ष और उसके चबूतरे को भी आकर्षक प्रकाश सज्जा से सजाया गया है। जन सहयोग से स्थापित आई लव चुनार सेल्फी प्वाइंट भी आयोजन का आकर्षण रहेगा।उत्सव के दौरान भव्य गंगा आरती, आतिशबाजी और गंगा में दीपों का अर्पण प्रमुख आकर्षण होंगे।

चुनार गौरव सम्मान के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों और योगदान को प्रोत्साहित किया जाएगा। लेजर लाइट शो और लाइट एंड साउंड प्रस्तुति आयोजन की भव्यता को और बढ़ाएगी।

संयोजक ई. सर्वेश सिंह और समर्थ सिंह पटेल के नेतृत्व में देवेश चक्रवाल, मानस सिंह, निखिल कुमार, वीर सिंह पटेल, देश दीपक, प्रदीप जायसवाल, पिंटू गुप्ता और पुलकित सिंघल सहित क्लब के युवाओं की टोली आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटी रही।

दीपों, आरती और आतिशबाजी से आलोकित बालूघाट देव दीपावली की सांझ श्रद्धा और संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 15 व*र्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
Mahrajganj25 Nov

लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 15 व*र्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

सोनौली - लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 15 व*र्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में…

पूरी खबर पढ़ें →
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,
Katni25 Nov

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
जैन धर्मशाला और स्कूल की संपत्ति को लेकर फिर भड़का विवाद, परिसर के बाद कोतवाली थाने में भी भिड़े दोनों पक्ष धर्मशाला में मालिकाना हक को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदली,
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Budaun25 Nov

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट जिला क्राइम रिपोर्टर, बदायूं। बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
बजरंग कटाए घाट मेला शहर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का मंच : मनीष पाठक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, बच्चों और युवाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा
error: Content is protected !!