दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा विधिवत संचालन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दस साल के इंतजार के बाद पत्रकारों के लिए खुला प्रेस क्लब कैमूर का भवन, जल्द शुरू होगा विधिवत संचालन
करीब 73 लाख रुपये की लागत से हुआ था निर्माण, वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन
भभुआ (कैमूर)। जिले के पत्रकारों के लिए राहत और खुशी की खबर है। करीब दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रेस क्लब कैमूर का भवन पत्रकारों के लिए खोल दिया गया है। भवन खुलने से जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों में खुशी का माहौल है। फिलहाल भवन की साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यहां विधिवत रूप से कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।
प्रेस क्लब भवन को चालू कराने में प्रेस क्लब कैमूर के कार्यकारी अध्यक्ष सह आकाशवाणी एवं हिन्दुस्तान दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत पांडेय, सचिव मनीष पांडेय सहित जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का सामूहिक प्रयास महत्वपूर्ण रहा है। वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत पांडेय लगातार प्रत्येक वर्ष प्रेस दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के समक्ष भवन को पत्रकारों के लिए खोलने और इसका संचालन शुरू कराने की मांग उठाते रहे हैं। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के बाद अब पत्रकारों को यह सुविधा मिल सकी है।
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी विकास यात्रा के दौरान मोहनिया प्रखंड के अहिनवरा से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से प्रेस क्लब कैमूर के भवन का उद्घाटन किया था। लगभग 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का उद्घाटन होने के बावजूद करीब एक दशक तक इसका विधिवत संचालन शुरू नहीं हो सका था।
अब भवन खुलने से जिले के पत्रकारों को बैठकों, आपसी विचार-विमर्श, संवाद और पत्रकारिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा के शुरू होने से पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बजरंग कटाए घाट मेला शहर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का मंच : मनीष पाठक खेलकूद एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsદેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…
पूरी खबर पढ़ें →
*ग्राम धौला में नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह आयोजित* *अमन फार्म हाउस में हुआ भव्य समारोह, जनप्रतिनिधियों का माला-साफा…
पूरी खबर पढ़ें →
भभुआ-मोहनिया की सड़कें अतिक्रमणमुक्त, दो दिनों में ₹36,300 जुर्माना वसूला **एकता चौक, सब्जी मंडी सहित प्रमुख मार्गों पर…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहनिया में मैजिक पिकअप से 111 पेटी विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार** घरेलू सामान की आड़ में छिपाकर…
पूरी खबर पढ़ें →
निकाय कर्मियों को राज्य कर्मचारी किया जाए घोषित। ------------------------------------------------------------------------ कासगंज।स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।