आग़ाज़ संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुज रस्तोगी के निधन से शोक की लहर आमिर सुल्तानी बोले—सरल हृदय, मिलनसार और लगनशील व्यक्तित्व के धनी थे अंबुज रस्तोगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट
जिला रिपोर्टर बदायूं
बदायूं, 25 नवंबर। सामाजिक संस्था आग़ाज़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुज रस्तोगी के आकस्मिक निधन से संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्था के संस्थापक आमिर सुल्तानी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अंबुज रस्तोगी सरल हृदय, मिलनसार और लगनशील व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपनी मेहनत, व्यवहार और कार्यशैली से समाज में अलग पहचान बनाई थी। संस्था के प्रति उनका समर्पण और समाजसेवा में दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका असमय निधन हम सभी के लिए बेहद दुखद है।
संस्था के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि अंबुज रस्तोगी पिछले 22 वर्षों से आग़ाज़ संस्था से जुड़े हुए थे। इस लंबी अवधि में उन्होंने संस्था के प्रत्येक सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण, सक्रियता और सहयोग हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि अंबुज रस्तोगी का निधन संस्था के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से संगठन ने एक समर्पित साथी और समाजसेवा के प्रति निष्ठावान व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी कमी को पूरा कर पाना बेहद कठिन होगा।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक व्यक्त करने वालों में शाहबाज हुसैन, वसीम अहमद, मेघराज सिंह, मुन्ना लाल, मुशीर अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ: ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਵੰਤੀ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ (ਰਜਿ:) ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ 28…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में फोर्टिफाइड चावल गबन मामले में बड़ा एक्शन, भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के चार पार्टनर्स पर FIR…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिला परिषद् के उप प्रमुख पद के निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी हितेश्वर कुमार निर्वाचित…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना-कुचामन, जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत रिक्त एवं नवसृजित कुल 33 उचित मूल्य दुकानों (राशन की…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : 26 नोव्हेंबर 2026 गडचिरोली - चंद्रपूर महामार्ग NH 930 वर भीषण अपघात, एकाचा मृत्यू गडचिरोली -…
पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।