Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

शौचालय दिवस पर सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण, निगम की टीम ने नागरिकों को किया जागरूक स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत घंटाघर सार्वजनिक शौचालय का लिया जायजा,

25 Nov 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शौचालय दिवस पर सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण, निगम की टीम ने नागरिकों को किया जागरूक स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत घंटाघर सार्वजनिक शौचालय का लिया जायजा, - कटनी, मध्य प्रदेश

शौचालय दिवस पर सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण, निगम की टीम ने नागरिकों को किया जागरूक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत घंटाघर सार्वजनिक शौचालय का लिया जायजा, घर-घर पहुंचकर समझाई चार डस्टबिन पद्धति

कटनी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शौचालय दिवस के अवसर पर निगम की आईईसी टीम ने सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रखरखाव और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

घंटाघर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण

अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 23 के रघुनाथगंज क्षेत्र स्थित घंटाघर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शौचालय की स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही केयरटेकर को नियमित साफ-सफाई करने और शौचालय का उपयोग करने वाले नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया।

घर-घर पहुंचकर समझाया कचरा प्रबंधन

वहीं, वार्ड क्रमांक 10 की नई बस्ती में काली जी मंदिर के समीप निगम की आईईसी टीम ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नागरिकों को कचरे के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन की जानकारी दी गई।

टीम ने चार बिन पद्धति के बारे में विस्तार से समझाते हुए गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करने की अपील की। नागरिकों को बताया गया कि घरों से ही कचरे का पृथक्करण करने से उसके उचित निपटान और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया आसान एवं प्रभावी बनती है।

स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी

निगम की आईईसी टीम ने नागरिकों से घरों में चार अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करने तथा सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

निगम का उद्देश्य स्वच्छता को केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी तक सीमित न रखते हुए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन का स्वरूप देना है।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l
Gaya25 Nov

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l

प्रेस विज्ञप्ति वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केन्द्र का उद्घाटन (घरेलू हिंसा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सतलोक आश्रम इंदौर में हुए दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में आगर के पंकज दास का सादगीपूर्ण दहेज मुक्त विवाह, पूर्व विधायक विपीन व
बांकेगंज चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Bahraich25 Nov

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!