Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

बरही पुलिस की वाहन चेकिंग में 22 चालान, 8 हजार रुपये समन शुल्क वसूला शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत मामला दर्ज, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर

25 Nov 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरही पुलिस की वाहन चेकिंग में 22 चालान, 8 हजार रुपये समन शुल्क वसूला शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत मामला दर्ज, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर - कटनी, मध्य प्रदेश

बरही पुलिस की वाहन चेकिंग में 22 चालान, 8 हजार रुपये समन शुल्क वसूला

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत मामला दर्ज, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्ती

कटनी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बरही पुलिस द्वारा बुधवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 22 चालान बनाए गए तथा 8 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर कार्रवाई

वाहन चेकिंग के दौरान एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

बरही पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाएं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l
Gaya25 Nov

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l

प्रेस विज्ञप्ति वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केन्द्र का उद्घाटन (घरेलू हिंसा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सतलोक आश्रम इंदौर में हुए दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में आगर के पंकज दास का सादगीपूर्ण दहेज मुक्त विवाह, पूर्व विधायक विपीन व
बांकेगंज चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Bahraich25 Nov

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!