विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
गोरखपुर।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव से जुड़ी सूचनाओं के संकलन और आदान-प्रदान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं। अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करें तथा चुनाव से जुड़ी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें।
उन्होंने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अपनी विभिन्न मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के वी बी जी राम जी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…
पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस एवं एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 310 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी, 28 नवंबर। बेहजम रोड स्थित लोटस वैली मैरिज हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के नन्हे…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।