Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह

28 Nov 2026, 10:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी, 28 नवंबर। बेहजम रोड स्थित लोटस वैली मैरिज हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया समारोह में 156 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराए गए, वहीं 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया खुशियों और उल्लास के माहौल में आयोजित इस समारोह में सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नगर पंचायत मैलानी की अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह और बीडीओ सदर शिवांकित वर्मा के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डीएम ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की समारोह में पारंपरिक पगड़ी पहने अधिकारियों ने नवदंपतियों का स्वागत किया और उन्हें उपहार सामग्री भेंट कर आशीर्वाद दिया अधिकारियों की टीम ने वर-वधू को दी जाने वाली उपहार सामग्री का निरीक्षण भी किया।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्वयं सामग्री की गुणवत्ता परखी प्रशासन की ओर से नवदंपतियों को ड्राई फ्रूट और लड्डुओं से सजी डलियां भी भेंट की गईं। फूलों की वर्षा और परिजनों की शुभकामनाओं के बीच नवदंपतियों के चेहरे खुशी से खिल उठे जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ा सहारा है योजना का उद्देश्य बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के साथ समाज में समानता, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

ऐसे आयोजन विभिन्न समुदायों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता का संदेश देते हैं उन्होंने नवदंपतियों से आपसी विश्वास, समझ और पारिवारिक मूल्यों के साथ जीवन की नई शुरुआत करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचाया जाए कार्यक्रम की संयोजक जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि पूर्व में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके 156 जोड़ों का विवाह शनिवार को विशेष समारोह के माध्यम से संपन्न कराया गया उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता मिलती है और उन्हें सामाजिक सम्मान के साथ विवाह संपन्न कराने का अवसर प्राप्त होता है समारोह में नवविवाहित जोड़ों के परिजनों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में खुशियों का माहौल बना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस एवं एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 310 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 62 लाख) के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, त
बल्लारपुर में भव्य ‘भारतीय संविधान सम्मान रैली’ का आयोजन, महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चों और संविधान की प्रतिकृति बनी मुख्य आकर्षण;
Chandrapur28 Nov

बल्लारपुर में भव्य ‘भारतीय संविधान सम्मान रैली’ का आयोजन, महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चों और संविधान की प्रतिकृति बनी मुख्य आकर्षण;

बल्लारपुर, 26 नवंबर 2026 : वंचित बहुजन आघाडी, वंचित बहुजन महिला आघाडी, भारतीय बौद्ध महासभा और समता सैनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब
Kheri28 Nov

खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब

लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के नन्हे…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति फेज-6: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ
Mahrajganj28 Nov

मिशन शक्ति फेज-6: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ

महराजगंज। महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महराजगंज पुलिस मिशन शक्ति अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!