खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब

लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
इस बार ओवरऑल चैंपियनशिप पर पलिया ने कब्जा जमाया, जबकि निघासन ने दूसरा स्थान हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, योगासन, लोकगीत और राष्ट्रीय एकांकी सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया प्राथमिक बालक वर्ग में मितौली के पूरन और नकहा के अर्पित संयुक्त चैंपियन बने। प्राथमिक बालिका वर्ग में बांकेगंज की सादिया ने चैंपियनशिप हासिल की उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में मितौली के नावेद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया खेल स्पर्धाओं में भी विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में पूरन, अर्पित और पीयूष ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया प्राथमिक बालिका वर्ग में शिखा प्रथम, सिफा द्वितीय और रागिनी तृतीय रहीं। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में चंदन प्रथम, नावेद द्वितीय और सावन सिंह तृतीय रहे वहीं उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में निघासन की कल्पना ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया टीम स्पर्धाओं में प्राथमिक बालक कबड्डी में नकहा विजेता और निघासन उपविजेता रहा।
प्राथमिक बालिका कबड्डी में पलिया ने बाजी मारी उच्च प्राथमिक बालक कबड्डी में बांकेगंज विजेता बना, जबकि पलिया दूसरे स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक बालिका कबड्डी में बांकेगंज और मोहम्मदी क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे खो-खो में निघासन ने विजेता बनकर अपनी श्रेष्ठता साबित की और नकहा उपविजेता रहा।
बैडमिंटन में भी रमियाबेहड़, बांकेगंज और निघासन के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लोकगीत के तहत बेहजम ने प्रथम, रमियाबेहड़ ने द्वितीय और नकहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया योगासन में बांकेगंज, बेहजम और नकहा ने प्राथमिकता के क्रम में स्थान हासिल किए। राष्ट्रीय एकांकी में ईसानगर प्रथम और मितौली द्वितीय रहा समापन समारोह में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित होती है।
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज कुमार मौर्य ने भी आयोजन से जुड़े शिक्षकों और बच्चों की सराहना करते हुए आगामी मंडलीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनके शिक्षकों के साथ मंच पर सम्मानित किया गया इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार, यशवंत सिंह, सुनील कुमार सिंह, शीतल श्रीवास्तव, अरुण कुमार वर्मा, प्रशांत राठौर, डीसी अनुभव अवस्थी, जिला व्यायाम शिक्षक विवेक गुप्ता सहित शिक्षक, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







