Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मिशन शक्ति फेज-6: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ

28 Nov 2026, 08:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मिशन शक्ति फेज-6: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज। महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महराजगंज पुलिस मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जिलेभर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर रही है।

सम्मेलनों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रमों में मिशन शक्ति टीम महिलाओं, युवतियों और बुजुर्ग महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रही है।

साथ ही घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, बाल विवाह और साइबर अपराध जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सम्मेलन में महिलाओं को 1090 महिला पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस टीम ने महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और अनजान लिंक से सतर्क रहने के साथ अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखने की अपील भी की। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।

महराजगंज पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस एवं एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 310 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 62 लाख) के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, त
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह
Kheri28 Nov

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह

लखीमपुर खीरी, 28 नवंबर। बेहजम रोड स्थित लोटस वैली मैरिज हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब
Kheri28 Nov

खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब

लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के नन्हे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की28 Nov

झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, आठ सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र

झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, आठ सहायक आचार्यों को मिला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!