Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

अणु किरण लेडीज क्लब ने 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे जूते-मोजे और पुस्तकें

28 Nov 2026, 07:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अणु किरण लेडीज क्लब ने 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे जूते-मोजे और पुस्तकें - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर — दुर्गालाल बोहरा
रावतभाटा। अणु किरण लेडीज क्लब की ओर से शनिवार प्रातः 11 बजे ग्राम भैंसरोड़गढ़ स्थित सांखला का ढूंढा विद्यालय में सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते, मोजे तथा हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषय की पुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को फल एवं अल्पाहार भी वितरित किया गया।

इस संबंध में पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि क्लब की चेयरपर्सन पूनम ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में वरिष्ठ सदस्य उषा सूर्यप्रसाद, पवंजा श्रीनिवास, कौशल्या पटेल, शैली गुप्ता एवं रमा सिंह का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। क्लब सचिव चेतना रणधिरे सहित कमेटी सदस्य ऋचा शर्मा, शानू खान, रिया, पूजा धर्मा, सीमा पवार, प्रभा मेहरा एवं सीमा दुबे ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर पार्षद मनीष गिरी एवं गुप्ता बूट हाउस के प्रदीप गुप्ता का भी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। क्लब की चेयरपर्सन पूनम ओझा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने के साथ उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों की हरसंभव मदद के प्रयास जारी रहेंगे।

अणु किरण लेडीज क्लब एवं अणु शक्ति कमेटी की सदस्याओं ने इस सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए सेवा, सहयोग एवं समर्पण का संदेश दिया। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता जैन एवं राधा कुमारी ने क्लब की सभी सदस्याओं तथा पार्षद मनीष गिरी का आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बल्लारपुर में भव्य ‘भारतीय संविधान सम्मान रैली’ का आयोजन, महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चों और संविधान की प्रतिकृति बनी मुख्य आकर्षण;
Chandrapur28 Nov

बल्लारपुर में भव्य ‘भारतीय संविधान सम्मान रैली’ का आयोजन, महापुरुषों की वेशभूषा में सजे बच्चों और संविधान की प्रतिकृति बनी मुख्य आकर्षण;

बल्लारपुर, 26 नवंबर 2026 : वंचित बहुजन आघाडी, वंचित बहुजन महिला आघाडी, भारतीय बौद्ध महासभा और समता सैनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह
Kheri28 Nov

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 156 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे तो 10 जोड़ों का हुआ निकाह

लखीमपुर खीरी, 28 नवंबर। बेहजम रोड स्थित लोटस वैली मैरिज हॉल में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब
Kheri28 Nov

खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पलिया बना जनपद चैंपियन तो निघासन ने हासिल किया उपविजेता का खिताब

लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के नन्हे…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की28 Nov

गढ़वा में 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से परेशान मतदाताओं को मिलेगा सहयोग

गढ़वा में 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से परेशान मतदाताओं को मिलेगा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की28 Nov

झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, आठ सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र

झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, आठ सहायक आचार्यों को मिला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!