A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडलाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचार

तीसरी पत्नी का हंगामा! मुझे अपनाओ” की गुहार, पति बोला आजकल दो-तीन शादी आम बात है

सगमा (गढ़वा): गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी गांव में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब 22 वर्षीय एक युवती अपने परिजनों के साथ कथित पति के घर पहुंचकर पत्नी का अधिकार देने की मांग करने लगी।

सगमा (गढ़वा): गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी गांव में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब 22 वर्षीय एक युवती अपने परिजनों के साथ कथित पति के घर पहुंचकर पत्नी का अधिकार देने की मांग करने लगी। युवती का आरोप है कि हिंदू रीति-रिवाज से विवाह होने के बावजूद उसे अपनाने से इनकार किया जा रहा है।IMG 20260716 125801पीड़िता का दावा है कि अप्रैल 2025 में श्री बंशीधर नगर स्थित बंशीधर मंदिर में उसकी शादी मकरी गांव निवासी युवक से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद उसे केवल कुछ दिनों तक ही साथ रखा गया और बाद में मायके छोड़ने के बहाने छोड़ दिया गया। बाद में उसे जानकारी मिली कि युवक की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं।IMG 20260716 125822युवती ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष अब उसे पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा है। जब वह न्याय की उम्मीद लेकर अपने परिजनों के साथ मकरी गांव पहुंची तो उसने कथित तौर पर युवक को दूसरी पत्नी के साथ रहते देखा। इसके बाद उसने ग्रामीणों के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।IMG 20260716 WA0013

इसके बाद युवती ने धुरकी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और न्याय दिलाने की मांग की।

वहीं, आरोपित युवक ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया। उसका कहना है कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं। उसने यह भी कहा कि “आजकल दो-तीन शादी करना आम बात हो गई है।”

फिलहाल मामले की लिखित शिकायत धुरकी थाना में दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!