Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

संत रविदास स्मारक बढतूमा मे 650 दीप प्रज्वलित कर विधायक लारिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया अभियान का शुभारंभ

29 Jul 2026, 10:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260729 205354

IMG 20260729 205422सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक प्रदेशव्यापी “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान संत रविदास जी के समता, समरसता, सामाजिक न्याय, सेवा, सद्भाव और राष्ट्रनिर्माण के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक व्यापक सामाजिक- सांस्कृतिक जनआंदोलन है। अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के प्रत्येक मंडल में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को समरस भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा।
इसी क्रम में नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संत रविदास स्मारक, बड़तूमा में समरसता दीप अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 650 दीपकों का सामूहिक प्रज्ज्वलन कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के आदर्शों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से समाज को समानता, आत्मसम्मान, श्रम की प्रतिष्ठा और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उन्हीं आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी समरसता संकल्प अभियान संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलने वाला यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का महाअभियान है, जो समाज को एकता, समरसता और राष्ट्रहित के सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए संत रविदास जी के विचारों को घर-घर तक पहुँचाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और अवसर पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। संत रविदास जी के जीवन-दर्शन से प्रेरित यह अभियान सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेशभर में सकारात्मक जनजागरण का माध्यम बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री चैन सिंह, चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, महापौर संगीता तिवारी, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, मंत्री ऑफिसर यादव, नपा अध्यक्ष मिहिलाल, जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा मधुकर जाटव, जिपं. सदस्य शारदा खटीक, संध्या भार्गव, मनीष चौबे, गंगाराम ठेकेदार, राहुल वैद्य, निशांत आठिया, नितिन सोनी, जय सोनी, डॉ.परशुराम, मुकेश यादव, भगवानदास मासाब, नवीन वर्मा, महेंद्र सिंह, हरलाल साहू, बाबूलाल रोहित, छत्रपाल जाट, एड. नरेंद्र अहिरवार, रतिराम ठेकेदार, श्रीराम अहिरवार, पिट्टू मेंबर, मिहीलाल अहिरवार, सुषमा यादव, पुष्पा ठाकुर, रेखा वर्मा, रेखा चौधरी, शिक्षा विश्वकर्मा, उमा रजक, संगीता अहिरवार, राधा राठौर, कविता अहिरवार, प्रियंका यादव, रेखा सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समरसता दीप अभियान के माध्यम से प्रज्ज्वलित 650 दीप केवल श्रद्धा के प्रतीक नहीं, बल्कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के उस अमर संदेश के वाहक हैं, जो समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर समरस, संगठित, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का मार्ग दिखाता है। प्रदेशव्यापी 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलने वाला यह अभियान निश्चित रूप से सामाजिक एकात्मता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

error: Content is protected !!