Vande Bharat Live TV Newsदिनांक: 31 अगस्त 2026 *मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जनपद में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित* हमीरपुर। वर्तमान में जनपद हमीरपुर एवं आसपास के जनपदों में मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की सभी इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपद में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संपूर्ण जनपद में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों पर चिकित्सा टीमों की तैनाती करते हुए उन्हें सतर्क एवं सक्रिय रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कार्मिकों का पूर्वाभ्यास/मॉकड्रिल जिला प्रशासन के समन्वय से पूर्व में ही कराया जा चुका है। प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाई पर रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके
जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर. दिनांक: 31 अगस्त 2026 *मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड…
पूरी खबर पढ़ें →