Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ में भारत विकास परिषद ने कराई ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता

31 Aug 2026, 11:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
file 00000000f6008211b3dc4d28d1391150
कांठ में भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

KANTH (MORADABAD)। भारत विकास परिषद के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को परिषद की कांठ शाखा की ओर से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारत विकास परिषद शाखा कांठ के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

IMG 20260831 114422120 HDR2
प्रतियोगिता के दौरान मौजूद भारत विकास परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य।

प्रतियोगिता का आयोजन कांठ नगर के एसवी चिल्ड्रन एकेडमी और यश पब्लिक स्कूल में कराया गया। दोनों विद्यालयों में 40-40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों सहित देश से जुड़ी विभिन्न जानकारियों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी सीट पर प्रश्नों के उत्तर लिखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं विविधताओं से परिचित कराना तथा उनकी प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, शाखा सचिव गौरव बिश्नोई, एडवोकेट दीपक बिश्नोई, पंकज कुमार, सुरेश चौहान, प्रद्युम्न बिश्नोई, राजेश शर्मा सहित दोनों विद्यालयों का स्टाफ मौजूद रहा।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती
Mahoba07 Sep

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती महोबा/ बारिश…

पूरी खबर पढ़ें →
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम प
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।
Mirzapur07 Sep

मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।

खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!