A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर ने किया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का उद्घाटन

कौशल विकास एवं स्वरोजगार का मिलेगा प्रशिक्षण

IMG 20260814 WA0031 IMG 20260814 WA0032

डीडवाना-कुचामन, यूको आरसेटी डीडवाना-कुचामन का उद्घाटन शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्री अवधेश मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मोहित चौधरी,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हरेन्द्र बेनीवाल एवं राजीविका प्रतिनिधि के साथ यूको बैंक से सहायक महाप्रबंधक विकास कुमार, मुख्य प्रबंधक राजेश वेदवाल अंचल कार्यालय, अजमेर उपस्थित रहे l

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अवधेश मीना छात्राओं से आरसेटी से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया । इस दौरान नाबार्ड के प्रबंधक मोहित चौधरी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण की महत्ता के बारे में अवगत कराया । इस अवसर पर यूको आरसेटी डीडवाना-कुचामन का वर्चुअल उद्घाटन भी यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (प्रभारी) और कार्यपालक निदेशक राजेन्द्र कुमार साबू, कार्यपालक निदेशक विजय एन कांबले द्वारा किया गया । इस दौरान उन्होंने सामाजिक समानता एवं महिला आत्मनिर्भरता के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता बताई एवं सुचारू संचालन की अपेक्षा की l

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जो कि प्रत्येक जिले में संचालित होता है का उद्देश्य विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में रोजगार के अवसर हेतु कौशल विकसित करना है और यह ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, नाबार्ड, जिला उद्योग केंद्र, राजीविका आदि के सहयोग से संचालित होता है l जिला डीडवाना कुचामन में आरसेटी यूको बैंक द्वारा प्रायोजित कर इस दिशा में प्रशिक्षण के लिए अग्रसर है l

यूको बैंक से अग्रणी जिला प्रबंधक नवेन्दु चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं यूको बैंक के सौजन्य से क्षेत्र में इस सामाजिक सहभागिता के लिए कटिबद्धता प्रकट की l

आरसेटी डीडवाना-कुचामन निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने संस्थान द्वारा संचालित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा एवं लाभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूको आरसेटी डीडवाना द्वारा वर्तमान में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टीसनर कोर्स संचालित है जिसमें 32 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे है।संस्थान द्वारा आगामी समय में सीसीटीवी कैमरा, महिला कपड़ा सिलाई, इलेक्ट्रिशियन, जूट प्रोडक्ट उद्यमी, पशुपालन एवं अन्य प्रशिक्षण आयोजित होने है, जिनका लाभ जिला डीडवाना कुचामन एवं आसपास के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर का लाभ मिलेगा

इस दौरान कार्यक्रम में यूको बैंक डीडवाना शाखा प्रबंधक दीपक कुमावत,आरसेटी अनुदेशक महिपाल,राजेन्द्र स्वामी, कार्यालय सहायक तरुण खंडेलवाल, विनोद कुमावत, सहायक कमल किशोर कार्यक्रम में मौजूद रहे l

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!