A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़शिक्षा

छग. की सरकारी स्कूलों की कक्षा 1ली, से 12 वीं तक तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एकसाथ एक.ही तारीख पर होंगी

लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा की समय सारीणी और दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 31 जुलाई 2026 ।।

छत्तीसगढ–:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ में इस शिक्षा सत्र 2026-27 से सभी सरकारी स्कूलों की कक्षा पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक की तिमाहीं और अर्धवार्षिक परीक्षाएं अब पूरे प्रदेश भर में एकसाथ एक ही तारीख पर होंगी। प्राप्त जानकारी अनुसार लौक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा की समप सारीणी और दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। अभीतक जिलों में स्थापित स्तर पर अलग अलग तारीखों पर परीक्षाएं आयोजित होती रही हैं,अब छत्तीसगढ के सभी जिलों में एक समान तारीख पर परीक्षा होंगी। जानकारी अनुसार परीक्षा संचालन और परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार कराने के लिए प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय परीक्षा समिति भी बनाई जायेगी। यह समिति विषय विशेषज्ञ की मदद से गोपनीय प्रश्नपत्र तैयार करेंगी और परीक्षा प्रारंभ होने से दो पहले ही विकासखंड और संकुल स्तर पर प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाएंगी।.जानकारी के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी, इनमें सहायक संचालक , वरिष्ठ प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक, और प्रधान पाठक सदस्य होंगे। परीक्षा कब होंगी और समय सारीणी-: कक्षा पहली से आठवीं तक की तिमाही परीक्षा- 21 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक, और अर्धवार्षिक परीक्षा 01 दिसंबर 2026 से 07 दिसंबर 2026 तक होंगी।.परीक्षा का समय- कक्षा पहली से आठवीं तक-सुबह 10बजै से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक। कक्षा नवमीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक की तिमाही परीक्षा-21 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक और अर्धवार्षिक परीक्षा 01 दिसंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक होंगी, परीक्षा का समय कक्षा नौवमीं से बारहवीं तक-दोपहर 01 बजे से लेकर शाम 04 बजे तक होंगी।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!