अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विधिक प्रक्रिया के तहत कराया विनिष्टीकरण
110 आबकारी मुकदमों में बरामद 811 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विधिक प्रक्रिया के तहत विनिष्टीकरण कराया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में माल मुकदमाती निस्तारण की कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज के 21 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में थाना स्तर पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 110 मुकदमों में बरामद 811 लीटर अवैध कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर, आबकारी निरीक्षक गिरीश, थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार और हेड मोहर्रिर मनोज कुमार मौजूद रहे। विनिष्टीकरण से पहले बरामद शराब का विधिवत पंचनामा तैयार किया गया तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।
इसके बाद थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया।
महराजगंज पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।