?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडमौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनव्यापारशिक्षासड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसंस्कृतिस्थानीय समाचार

नगर उंटारी प्लस टू हाईस्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

श्री बंशीधर नगर: नगर उंटारी थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को स्थानीय प्लस टू हाईस्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा तथा डायल-112 की उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर: नगर उंटारी थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को स्थानीय प्लस टू हाईस्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा तथा डायल-112 की उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया।IMG 20260618 WA0016कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि नशा एक ऐसी दीमक है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। उन्होंने कहा कि कई युवा शौक या गलत संगति के कारण नशे की शुरुआत करते हैं, जो बाद में गंभीर लत का रूप ले लेती है। इससे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान के साथ परिवारों में तनाव, हिंसा और अपराध की घटनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।IMG 20260618 WA0015थानाप्रभारी ने सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, लापरवाही, शराब पीकर वाहन चलाने और मोबाइल फोन के उपयोग के कारण होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिजनों को भी जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” को हमेशा याद रखना चाहिए।IMG 20260618 WA0017बालविवाह के संबंध में उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है। इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर जानकारी दें। उन्होंने कहा कि बच्चों की जगह स्कूल है, मंडप नहीं।IMG 20260618 WA0014

इस दौरान दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न तथा आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पांडेय, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पुलिस के इस जागरूकता अभियान की विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सराहना की।

Back to top button
error: Content is protected !!