
घायल महिला को 112 नंबर पुलिस टीम ने उठाकर अस्पताल में इलाज हेतु भेजा
कालपी जालौन 17 अगस्त
कालपी से मंगरौल जाने गुढाखास जाने वाली सडक के किनारे एक महिला मरणासन्न हालत में मिली सूचना पर पहुची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया वही महिला के साथ उसके देवर ने मारपीट की है और उसे मृत समझकर खेतों में फेंक दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढाखास निवासी रामप्रकाश की पत्नी ३० वर्षीय रेनू को सोमवार की सुबह उसके देवर रामकिशन सजीवन व नरेन्द्र उसे घर से ले आए और खेतों की ओर ले जाकर उसे जमकर पीटा और कालपी मंगरौल से गुढाखास: जाने वाली सडक के समीप उसे मृत समझकर छोड कर भाग गये जब ग्रामीण परमसुख वहां से निकला तो उसने महिला को पडा देखा जिसजे बाद उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस बेहोश पडी महिला को उठाया और उसे पानी आदि पिलाया तब वह होश में आयी जिसे सी एच सी में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत गम्भीर बनी हुइ है वही बताया गया कि उसकी सास की कुछ दिनों पूर्व मृत्यु हो गई थी जिसके बाद उसके देवर अपनी मां की मौत का आरोप भाभी पर लगा रहे थे महिला का 9 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी अस्पताल पहुचा वही महिला का पति गाडी चलाता है वह घर से बाहर था पुलिस जांच में जुटी है।
जिला संवाददाता
सीपेंद्र सिंह की कलम से










