
हाथरस।रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वेता दिवाकर एवं डौली माहौर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस अति विशिष्ट अतिथि, वासुदेव माहौर एंड राजेश उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, स्वयंसेवक रामहरी चाहर, दीपक शर्मा, दिनेश गांधी, जय किशन बीज भण्डार वाले अतिथियों ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण उपरांत मां सरस्वती व देश के अमर शहीदों के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

संस्था अध्यक्ष व संस्थापक डॉ एम एल रावत एवं अर्चना शर्मा, राजमाला ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा व पीयूष रावत ने किया । सर्व प्रथम संस्था अध्यक्ष डॉ एमएल रावत ने संस्था व देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों के बारे में जानकारी दी।
वासुदेव माहौर ने कहा कि मैं संस्था से मेरे पिता रैवती माहौर के साथ रावत जी संस्था से जुड़ा और आज तक संस्था के हर कार्यक्रम में आने का सौभाग्य प्राप्त होता रहा है। मैं व मेरा परिवार संस्था से तन-मन धन से जुड़ा है।
पालिका अध्य्क्ष स्वेता दिवाकर ने कहा कि इस संस्था से मेरा परिवार पूर्व से जुड़ा है, जुड़ा रहेगा। आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और देश पर मर-मिट ने वाले अमर शहीदों के बारे में जानकारी दी। हमें अपने बच्चों को देश के वारे में विस्तार से जानकारी देनी चाहिए। तव ही हमारे बच्चों को पता चलेगा और आगे यह कार्यक्रम लगातार चलेगा । रावत जी और राजमाला जिला अध्यक्ष दिव्यांग विकास संगठन दिव्यांग सैना की अध्य्क्ष जो रात दिन दिव्यांग सेवा में समर्पित जीवन किया है, ऐसे लोग ईश्वरी रूप हैं। यह सेवा ईश्वर की पूजा के समान है।
इस अवसर पर एसपी उपाध्याय, विनोद, दिनेश चोधरी, कल्पना, विशनु, पुजा, सपना आदि मौजूद थे।









