A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोरांचीरामगढ़लाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलासोनभद्रस्थानीय समाचार

विशुनपुरा के लाल आशुतोष चंद्र गहलोत बने फूड सेफ्टी ऑफिसर, JPSC में एससी श्रेणी के झारखंड टॉपर

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड के लिए गर्व की बात है कि क्षेत्र के होनहार युवा आशुतोष चंद्र गहलोत ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एससी (SC) श्रेणी में झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा/विशुनपुरा। गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड के लिए गर्व की बात है कि क्षेत्र के होनहार युवा आशुतोष चंद्र गहलोत ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एससी (SC) श्रेणी में झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी नियुक्ति गिरिडीह जिले में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर हुई है। इस उपलब्धि से पूरे गढ़वा जिले, विशेषकर विशुनपुरा प्रखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।IMG 20260626 WA0064आशुतोष चंद्र गहलोत के पिता अमरेश चंद्र गहलोत हैं, जबकि उनके दादा स्वर्गीय चतुरी माझी थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आदित्य बिरला इंटर कॉलेज, रेणुकूट (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) से प्राप्त की। इसके बाद दिल्ली स्थित भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज से स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी की तथा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से एम.एससी. (M.Sc.) की डिग्री हासिल की।IMG 20260626 WA0065कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर आशुतोष ने JPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एससी श्रेणी में पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम राज्यभर में रोशन किया है।IMG 20260626 WA006824 जून 2026 (बुधवार) को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित नियुक्ति समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आशुतोष चंद्र गहलोत को फूड सेफ्टी ऑफिसर पद का नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर राज्य के अन्य चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।IMG 20260626 WA0064 1आशुतोष की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। लोगों का कहना है कि आशुतोष की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।IMG 20260626 WA0066वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ की ओर से आशुतोष चंद्र गहलोत को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

Back to top button
error: Content is protected !!