A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पितृपक्ष मेला -2026की तैयारियों को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष जोर l

*पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष जोर*

गया, 20 अगस्त 2026, पितृपक्ष मेला-2026 के अवसर पर देश-विदेश से गया आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा तथा मेला क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार, गया में विधि व्यवस्था कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पितृपक्ष मेला के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया।
बैठक में खोया-पाया केंद्र, अस्थायी एवं स्थायी थाना तथा पुलिस व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, नशाखोरी पर नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।
मेला के दौरान छिनतई जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे गिरोहों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध 107 के तहत प्रस्ताव देने का निर्णय लिया गया। साथ ही, मेला क्षेत्र में पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करने पर जोर दिया गया।
बैठक में विभिन्न स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था तथा नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को मेला अवधि में लगातार समन्वय एवं सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पिछले वर्षों के अनुभवों एवं सामने आई समस्याओं की भी समीक्षा की गई। आगामी पितृपक्ष मेला को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने का निर्णय लिया गया। इस दिशा में संबंधित अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों से एक सप्ताह के अंदर सुझाव एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि प्राप्त सुझावों की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिया जा सके।
बैठक में सहायक समाहर्ता गया, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज/बोधगया के पदाधिकारी, बाल संरक्षण इकाई एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अनुमण्डल पदाधिकारी ने कहा है कि हम सभी का उद्देश्य पितृपक्ष मेला-2026 में गया आने वाले प्रत्येक पिंडदानी एवं श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!