A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेताज़ा खबरदेश

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज नियमों में बदलाव किया है।

यह नए नियमों को 01 अक्टूबर 2026 से लागू किया जायेगा

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, 20 अगस्त 2026, गुरूवार। ।।.

—: : प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट- BSBD, खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में परिवर्तन किया है, यह परिवर्तित नियम 01 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। परिवर्तित नए नियमों के लागू किए जानु के बाद बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को हर महिनें कुल चार फ्री कैश भुगतान की सुविधा मिलेगी। तय सीमा के बाद प्रति नगद भुगतान पर बैंक 15 रूपय प्लस जीएसटी,चार्ज वसूलेगा। जानकारी अनुसार फ्री भुगतान की गिनती का तरीका भी बदला- बदलाव का मुख्य आधार यह है कि इन फ्री भुगतान की गिनती कैसे होगी। इसके पूर्व डिजिटल ट्रांजेक्शन को इस मंथली लिमिट में शामिल नहीं किया जाता था, अब 01 अक्टूबर 2026 से 04 फ्री भुगतान का हिसाब करते समय डिजिटल भुगतान को भी इसम् गिना जायेगा ।.इन 04 फ्री भुगतान की सीमा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया.और अन्य बैंकों के एटीएम से नगद कैश निकासी , बैंक ब्रांच चैनल और डिजिटल ट्रांजेक्शन जैसे AEPS शामिल हैं। एसबीआई का बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाता खास तौर पर उन सभी लोगों के लिए बनाया गया है जो कि बिना किसी न्युनतम बैलेंस के एक साधारण बैंक खाता रखना चाहतें हैं। यह बैंक खाता बेसिक सर्विसेज प्रदान करता है। ग्राहक बैंक शाखा में भुगतान फार्म भरकर फिर एटीएम के माध्यम से पैसे निकाल सकतें हैं।एसबीआई इस खाते के साथ बेसिक RuPay एटीएम कम डेविड कार्ड भी देता है, किंतु इसमें चेकबुक सुविधा नहीं मिलती है। बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट मुख्य रूप से सभी लोगों तक बैंकिंग और पैसों से संबंधित सुविधाओं की पहुंच को बढ़ावा देनें के लिए डिजाइन किया गया बैंक खाता होता है, और इसका उद्देश्य बिना किसी न्युनतम बैलेंस और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क भुगतान किए लोगों को बुनियादी बैंकिंग सर्विसेज से जोड़ना है। एसबीआई में बेसिक सेविंग्स खाता खुलवाने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरीया मतलब कि पात्रता की शर्तें तय की गई हैं।.बेसिक सेविंग्स खाता रखने वाले बैंक ग्राहक एसबीआई में कोई दूसरा बचत खाता नहीं रख सकतें । यदि किसी बैंक ग्राहक के पास पहले से कोई बैंक खाता है और वह बेसिक सेविंग्स खाता खूलवाना चाहता है तो फिर उसे अपना पुराना बचत खाता को 30 दिनों के अंदर इसे बंद करवाना होगा। बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों मिलने वाली फ्री सर्विसेज इस प्रकार है–: बेसिक RuPayएटीएम कम डेविड कार्ड का इश्यू और इसका वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज फ्री है। NEFT,और RTGS, जैसे इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट चैनलों के माध्यम से पघसों का लेनदेन फ्री होता है। केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए चेक का जमा या कलेक्शन फ्री होता है। बंद बैंक खाते को दुबारा चालू करवाने पर बैंक कोई भी चार्ज नहीं लेता है, हलांकि खाता बंद करवाने पर क्लोजर चार्ज लागू रहतें हैंव.

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!