

रिपोर्ट। धरकास मोखा। गुजरात
गांधीधाम में सस्ता सोना खरीदने के लालच में राजस्थान के एक व्यापारी के साथ 25 लाख रुपये की लूट हुई है। राजस्थान के बीकानेर निवासी रामविलास शर्मा को गांधीधाम के एक मित्र के जरिए सस्ते में सोने का बिस्किट दिलाने का लालच दिया गया था। जिसके चलते वे 25 लाख रुपये नकद लेकर गांधीधाम आए थे। यहां आरोपी विशाल द्वारा उन्हें गलपादर राजवी बाग सोसाइटी में रुकवाया गया था। इसके बाद गाड़ी में बिठाकर रुपये दिखाने को कहा गया था। नकद रुपये देखते ही आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर डरा-धमकाकर 25 लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। गांधीधाम ए डिवीजन पुलिस ने आदिपुर के कादरशा गुलामशा सैयद, विशाल और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।
[yop_poll id="10"]






