
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बिरला ओपन्स माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, श्री बंशीधर नगर में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में समर कैंप 2026 की घोषणा की गई। विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार सिंह एवं प्राचार्य रवीश प्रजापति ने संयुक्त रूप से कैंप की विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के उत्साह और बढ़ते पंजीकरण को देखते हुए समर कैंप की तिथि 20 जून से 22 जून 2026 कर दी गई है। कैंप का आयोजन प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।

निदेशक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला और जीवन कौशल से भी जोड़ना है। तीन दिवसीय इस समर कैंप में तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, रेन डांस, पूल पार्टी, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत सहित कई मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जो बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
वहीं प्राचार्य रवीश प्रजापति ने कहा कि समर कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को इस विशेष आयोजन में शामिल कराने की अपील की।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बिरला ओपन्स माइंड्स के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 1300 रुपये तथा अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 जून 2026 रखी गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों के आवागमन के लिए परिवहन की व्यवस्था अभिभावकों को स्वयं करनी होगी।
प्रेस वार्ता में विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
संपर्क: 9801104470, 9801104472।











