A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

राजकीय आई.टी.आई. कुचामन में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 अगस्त तक करें आवेदन

 

 

डीडवाना-कुचामन.  कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), कुचामन सिटी में विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड्स) में प्रशिक्षण के लिए केंद्रीयकृत ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक 10वीं पास अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

संस्थान के सहायक निदेशक योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त दोपहर 1:00 बजे तक है, जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था पर प्रवेश नहीं मिला, वे अपने फॉर्म की प्रति व दस्तावेज संस्थान में जमा करवाएं।

उन्होंने बताया कि जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया, वे 20 अगस्त दोपहर 1:00 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर उसी दिन संस्थान में जमा कराएं। 21 अगस्त 2026 को मेरिट के आधार पर ट्रेड आवंटित कर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही मेरिट में स्थान न मिलने पर अभ्यर्थी मैनेजमेंट कोटे से भी रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं।

सहायक निदेशक ने बताया कि राजकीय आई.टी.आई. कुचामन सिटी में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कण्डीशनिंग और कोपा,वहीं राजकीय आई.टी.आई. मौलासर में फिटर तथा राजकीय आई.टी.आई. परबतसर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि आई.टी.आई. पास युवाओं को सेना की अग्निपथ भर्ती में 50 अंक तक बोनस नंबर का प्रावधान है। साथ ही वार्षिक प्रशिक्षण शुल्क मात्र ₹2400 है, जबकि महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!