
डीडवाना-कुचामन, 14 अगस्त।स्वाधीनता दिवस-2026 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह राजकीय खेल स्टेडियम डीडवाना में गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने बताया कि स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह पूर्ण उत्साह, हर्षोल्लास के साथ शनिवार, 15 अगस्त को प्रात: 9.00 बजे राजकीय खेल स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा, जहां मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ध्वजारोहण करेंगे।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 7:45 बजे जिला कलेक्टर निवास पर जिला कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा प्रातः 8:00 बजे: सभी राजकीय कार्यालयों, विभागों और संस्थाओं पर कार्यालय अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि प्रातः 8:15 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा इसके बाद प्रातः 8:45 बजे: शहीद स्मारक डीडवाना पर जिला कलेक्टर महोदय द्वारा पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया जाएगा।
जिला स्तरीय समारोह में स्कूली विद्यार्थीयों द्वारा शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन,सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जायेगी।

