A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नई जिम्मेदारियों की शुरूआत, विधायक लारिया की मौजदूगी में एल्डरमैन ने संभाला पदभार

FB IMG 8725103475728115280सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर पालिका परिषद मकरोनिया में नवनियुक्त एल्डरमैनों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। विधायक लारिया की उपस्थिति में नवनियुक्त एल्डरमैन केदार शर्मा, श्रीमती सुधा शर्मा, गोकुल ठाकुर, अमित सिंह, मुकेश यादव एवं नरेन्द्र रोहित ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभागार का लोकार्पण भी किया गया। सभागार के लोकार्पण के साथ ही नगरीय विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर परिषद की बैठकों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई।
समारोह को संबोधित करते हुए नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध नागरिकों के दैनिक जीवन और उनकी मूलभूत सुविधाओं से है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, परिषद एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से मकरोनिया के विकास को नई गति दी जा सकती है।
विधायक लारिया ने कहा कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और नगर की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमैनों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने-अपने क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद रखते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को परिषद के समक्ष प्रभावी ढंग से रखें तथा विकास की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागी बनें।
नवनियुक्त एल्डरमैनों ने पदभार ग्रहण करते हुए विधायक लारिया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए नगर के विकास और नागरिक हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, मातृशक्ति, सीएमओ, नपा के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को मकरोनिया नगर के विकास में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!