
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नई दिल्ली में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े ने भेंट कर सागर संसदीय क्षेत्र एवं संपूर्ण बुंदेलखंड में आंतरिक सुरक्षा, आधुनिक पुलिसिंग और साइबर सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं मांग पत्र सौंपा।
गृह मंत्री के समक्ष सांसद ने सागर के विकास हेतु रखी गई ३ प्रमुख मांगें: विशेष पुलिस आधुनिकीकरण पैकेज (2026-2030): सागर के लिए एकीकृत पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी सेंटर, डिजिटल निगरानी, उन्नत संचार व्यवस्था, साइबर जांच उपकरण एवं पुलिस बल हेतु हाईटेक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव रखा।, राष्ट्रीय स्तर का साइबर अपराध एवं डिजिटल फॉरेंसिक केंद्र: सागर में राष्ट्रीय स्तर का केंद्र स्थापित करने की मांग की, जिससे सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर ठगी की त्वरित जांच और पुलिस अधिकारियों को विशेष साइबर प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके। ,फॉरेंसिक प्रयोगशाला को ‘उत्कृष्टता केंद्र’ (Centre of Excellence) बनाना: सागर स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को मध्य भारत के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित कर डीएनए जांच, साइबर फॉरेंसिक, टॉक्सिकोलॉजी एवं मोबाइल फॉरेंसिक जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के विस्तार का आग्रह किया। डिजिटल युग में अपराधों की रोकथाम और आधुनिक पुलिसिंग को लेकर रखी गई इन योजनाओं की गृह मंत्री ने भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता एवं शीघ्र कार्रवाई का पूर्ण आश्वासन दिया है।

