
नीमच: शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास क्रमांक-01 में भोजन व्यवस्था को लेकर छात्राओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने गंभीर कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अधीक्षिका श्रीमती मीनाक्षी जयंंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। छात्राओं ने 21 जुलाई 2026 को भोजन व्यवस्था संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच कराई गई और रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्तुत की गई।
जांच में अधीक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया, जो संतोषजनक नहीं पाया गया। इसलिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में श्रीमती मीनाक्षी जयंंत का मुख्यालय जिला संयोजक, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, नीमच कार्यालय निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




