A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

निकाय चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश

IMG 20260813 WA0048 IMG 20260813 WA0045 IMG 20260813 WA0046

डीडवाना-कुचामन,  आगामी निकाय चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय), डीडवाना-कुचामन के कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में निकाय चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के साथ-साथ EVM हैंडलिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में जिले के 8 निकायों से कुल 32 मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह, टंवर सिंह एवं भंवरलाल हर्षवाल द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान संबंधी आवश्यक सावधानियों तथा EVM के संचालन एवं हैंडलिंग की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी निकाय चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं EVM संचालन की आवश्यक जानकारी देना है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर को गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार सहित कार्यालय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!