A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

कावड़ लेकर हरिद्वार से निकली मंत्री रेखा आर्य,पति भी साथ

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                    (उत्तराखंड)

Vande Bharat,August 10, 2026

IMG 0427 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 5

*ओलंपिक की मेजबानी की करी कामना।

हरिद्वार। 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी का अवसर मिले, इसी संकल्प व कामना के साथ केबिनेट मंत्री रेखा आर्य हर की पैड़ी से कांवड़ लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हो गई। वह कंधे पर कांवड़ उठकर करीब 22 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेंगी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज व महेश पुरी महाराज समेत कई साधु संत मौजूद रहे। सबसे पहले मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा को नमन किया। विधि विधान के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की और जयघोष के साथ हरकी पैड़ी से पैदल रवाना हुई। कांवड़ यात्रा में कई खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। भोले के भक्ति गीतों पर कांवड़ यात्रा सुबह सवेरे हरकी पैड़ी से प्रस्थान कर गई।

बता दें कि खेल मंत्री रेखा आर्य ने पिछले साल भी पैदल कांवड़ यात्रा की थी। उस साल उन्होंने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया था। इस बार वह 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी और भारत को खेल महाशक्ति बनाने के दो संकल्प के साथ निकली हैं। इस संकल्प में उनके पति भी साथ हैं और पैदल कांवड़ यात्रा लेकर निकले हैं। जहां वह ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!