A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

सदर अस्पताल में आयोजित विशेष दंत चिकित्सा शिविर का दूसरा दिन: 122 बच्चों का हुआ निःशुल्क इलाज

IMG 20260812 WA0322IMG 20260812 WA0319

IMG 20260812 WA0323

​जिला प्रशासन, धनबाद के सौजन्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत सदर अस्पताल में आयोजित 0 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष दंत चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन भी बच्चों का सफल उपचार जारी रहा। शिविर के दूसरे दिन (12 अगस्त 2026) कुल 122 बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क दंत इलाज एवं परामर्श किया गया।

​12 अगस्त को प्रदान की गई प्रमुख दंत चिकित्सा सेवाएं:
• ​फिलिंग (दांत भरना): 41 बच्चे
• ​ओरल हेल्थ एजुकेशन एवं काउंसलिंग: 25 बच्चे
• ​स्केलिंग (दांतों की सफाई): 12 बच्चे
• ​फ्लोराइड वार्निश: 12 बच्चे
• ​एक्सट्रैक्शन (दांत निकालना): 11 बच्चे
• ​रूट कैनाल थेरेपी (RCT): 05 बच्चे

​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार शिविर में उपचार कराने आए सभी बच्चों के बीच ओरल हेल्थ किट का वितरण भी किया जा रहा है, ताकि बच्चे अपनी मौखिक स्वच्छता (Oral Hygiene) के प्रति जागरूक रहें।

​विभिन्न गंभीर रोगों के लिए भी परामर्श एवं उपचार जारी:
​11 अगस्त से शुरू हुए इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत सदर अस्पताल में दंत रोग के अतिरिक्त क्लब फुट, ऑर्थोपेडिक समस्याएं, त्वचा रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति परामर्श, नेत्र रोग, कान-नाक-गला (ENT) तथा न्यूरोसर्जरी जैसी समस्याओं के लिए विशेषज्ञों द्वारा जांच, परामर्श एवं उपचार पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है।

​24 अगस्त को कटे होंठ एवं तालु (Cleft Lip & Palate) का विशेष शिविर:
​उल्लेखनीय है कि आगामी 24 अगस्त 2026 को कटे होंठ एवं तालु (Cleft Lip & Palate) से पीड़ित बच्चों के लिए एक समर्पित विशेष जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा।

​जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जन-कल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और चिन्हित बच्चों को सदर अस्पताल, धनबाद लाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!