
संतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्टिंग
पचपेड़ी थाने के आरक्षक पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप, जांच की माग

पचपेड़ी। पचपेड़ी थाना में पदस्थ आरक्षक रामलाल सोनवानी, बैच नंबर 842 के खिलाफ शराब कोचियों और चखना सेंटर संचालकों से कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक द्वारा कथित तौर पर चखना सेंटर संचालकों से हर महीने 5 हजार से 10 हजार रुपये तथा शराब कारोबार से जुड़े लोगों से 15 हजार से 20 हजार रुपये तक लिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा अवैध कारोबार करने वालों से नियमित रूप से पैसे लिए जाते हैं, तो इससे ऐसे कारोबारियों के हौसले बढ़ सकते हैं और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई प्रभावित हो सकती है।
मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, आरोपों की वास्तविकता सामने लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच कराए जाने की आवश्यकता है।





